Annual Day 2017

दिनाँक 18 जून 2017 को गढ़चेतना ने अपनी वार्षिक पत्रिका का विमोचन, कुमाऊँ भ्रातृ मंडल – पर्वतीय कालोनी के प्रांगण में किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:
1. श्रीमती संगीता नेगी जी
2. श्रीमती रेखा शर्मा जी
3. श्रीमती सुनीता रावत जी
सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इस उपलक्ष्य पर होनहार विधयर्थियों को प्रसस्ति पत्र, ट्रॉफी और लैपटॉप बैग भी भेंट किए गए।
कई बच्चों ने कार्यक्रम मे उत्तराखण्डी नृत्य में भाग लिया और सभी लोगों के दिलों को छू लिया।
फरीदाबाद के कई संस्थाओं ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गढ़चेतना का उत्साहवर्धन किया।
सभी लोगों का धन्यवाद, आपके साथ और मार्गदर्शन से कार्यक्रम सफल रहा।
हम धन्यवाद देते है कुमाऊँ भ्रातृ मंडल को, जिन्होंने हमे अपना प्रांगण उपलब्ध कराया।

अपने पहले वर्ष में गढ़चेतना ने निम्न कार्य किए:-
1. रक्तदान शिविर
2. गांधी जयंती पर वृद्धाश्रम में चादर वितरण एवं रात्रि भोज
3. उत्तराखंड स्थापना दिवस
4. मकर सक्रंति एवं उत्तराखण्डी महाकवि सम्मेलन।
5. नवचेतना संस्था में, स्कूल शर्ट एवं फल वितरण
6. उत्तराखंड स्पोर्ट्स क्लब सेक्टर 3, वॉलीबाल मैच में Man of the match देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन।
7. वार्षिक पत्रिका विमोचन एवं होनहार विद्यार्थियों का सम्मान।

गढ़चेतना के सभी सदस्यों का निस्वार्थ सेवाभाव के कारण ही हम एक वर्ष में यह सब कर पाए।
यह तो अभी शुरूवात है, सफर अभी लंबा है। सबका साथ ही हमारी सफलता की कुंजी है।
आगे भी सकरात्मक कोशिश जारी रहेगी।
धन्यवाद।
[supsystic-gallery id=7]